लाइव न्यूज़ :

अमेरिका अगले हफ्ते ताइवान भेजेगा अपना राजदूत, चीन ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:04 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, आठ जनवरी (एपी) अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि वह अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को ताइवान यह दिखाने के लिए भेज रहे हैं कि ‘‘मुक्त चीन क्या हासिल कर सकता है।’’

चीन ने उनकी इस घोषणा की तीखी आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि अमेरिका को इस कदम के लिए ‘भारी कीमत चुकानी होगी।’’

पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ताइवान भरोसेमंद साझेदार और जीवंत लोकतंत्र है। सीसीपी (चीन की कम्युनिस्ट पार्टी) ने उसकी महान उपलब्धियों को कमतर करने की कोशिश की। इसके बावजूद वह फला-फूला।’’

संयुक्त राष्ट्र में चीनी मिशन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनका देश ‘‘क्राफ्ट की यात्रा का पुरजोर तरीके से विरोध करता है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘दुनिया में केवल एकल चीन है और ताइवान क्षेत्र चीन का एक अभिन्न हिस्सा है।’’

चीन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका ताइवान के मुद्दे पर राजनीतिक तिकड़म से चीन के मुख्य हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में सफल नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमेरिका को याद दिलाना चाहते हैं कि वह आग से खेल रहा है जिसमें वह खुद जल जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस में दोनों प्रमुख पार्टियों के समर्थन की वजह से ताइवान से अमेरिका का संबंध मधुर है लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की इच्छा चीन की धमकी को नजर अंदाज कर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की निरंकुशता का विकल्प तैयार करने की रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना