लाइव न्यूज़ :

Quad summit 2025: भारत के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करना चाहता है अमेरिका, विदेश मंत्री रुबियो का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 09:42 IST

Quad summit 2025: नवनियुक्त विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय समकक्ष के साथ बैठक में आर्थिक संबंधों और प्रवासन संबंधी चिंताओं पर जोर दिया।

Open in App

Quad summit 2025: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत के साथ आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है साथ ही अनियमित आव्रजन से जुड़े मुद्दों का भी हल निकालना चाहता है। रूबियो की प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूबियो (53) ने सबसे पहले भारत के विदेश मंत्री के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करने को तरजीह दी जिससे एक प्रकार से यह संदेश गया कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने को काफी अहमियत देता है।

उन्होंने चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) की मंत्रिस्तरीय बैठक के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय के ‘फॉगी बॉटम’ मुख्यालय में जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘रूबियो ने भारत के साथ आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने और अनियमित आव्रजन से जुड़े मुद्दों को हल करने की ट्रंप प्रशासन की इच्छा को रेखांकित किया।’’

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि दोनों शीर्ष राजनयिकों ने भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रूस ने कहा, ‘‘उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और अमेरिका-भारत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के अवसरों सहित महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।’’

बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि वह विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले रूबियो के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करके प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा, ‘‘व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की जिसके रूबियो मजबूत समर्थक रहे हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग आगे बढ़ाने के वास्ते उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।’’

जयशंकर अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने यहां आए हैं। ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 

टॅग्स :क्वाडUSभारतडोनाल्ड ट्रंपDonald Trump
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार