लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने के लिए बातचीत कर ठोस कदम उठाने की अपील की, सीधे संवाद पर नहीं दिया जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2019 10:55 IST

अमेरिका ने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।

Open in App

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिये तुरंत कदम उठाने की अपील की। उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के एक अधिकारी ने कहा, "अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है।" नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एनएससी के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "आगे से किसी भी ओर से सैन्य कार्रवाई होने से दोनों देशों, उनके पडो़सियों और विश्व समुदाय के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।" अधिकारी पाकिस्तान के उस दावे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पाकिस्तान ने कहा था कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, "अमेरिका के अधिकारियों ने पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ मजबूत एकजुटता दिखाई है।" अधिकारी ने दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच सीधे संवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाडोनाल्ड ट्रंपइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा