लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर जापान, दक्षिण कोरिया से बातचीत की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 09:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर जापान और दक्षिण कोरिया में अपने समकक्षों से शुक्रवार को बात की। बाइडन प्रशासन उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों समेत उससे निपटने के लिए अपनी रणनीति पर विचार कर रहा है।

बाइडन प्रशासन ने उत्तर कोरिया से निपटने की अपनी रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया है हालांकि इस सप्ताह प्रशासन ने बताया कि उसकी नीतियों की समीक्षा अंतिम चरण में हैं।

उत्तर कोरिया ने ऐसे परीक्षण करने से रोकने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन कर पिछले महीने छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का समुद्र में परीक्षण किया था।

कुछ विशेषज्ञों ने मिसाइल प्रक्षेपण देखा था। इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया इस तरह का यह पहला प्रक्षेपण है।

उत्तर कोरिया का अमेरिका और दक्षिण कोरिया में नए प्रशासन के आने के बाद मिसाइल प्रक्षेपण का इतिहास रहा है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि जापान के शिगेरु कितामुरा और दक्षिण कोरिया के सुह हून के साथ शुक्रवार को मेरीलैंड के एनापोलिस में अमेरिकी नौसेना अकादमी में सुलिवन की बातचीत हुई। इस दौरान अमेरिका की नीति समीक्षा समेत हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल प्रक्षेपण कार्यक्रमों को लेकर चिंता व्यक्त की और इन मुद्दों के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी।

हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से जारी ब्योरे में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि जापान एवं दक्षिण कोरिया के सुरक्षा अधिकारियों ने अमेरिकी योजना पर क्या प्रतिक्रिया दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'