लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन चुने गए ‘अमेरिका रोड्स स्कॉलर्स’, 32 विजेताओं में चार भारतीय-अमेरिकी छात्र

By भाषा | Updated: November 23, 2020 13:11 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 23 नवम्बर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण पहली बार ‘अमेरिका रोड्स स्कॉलर्स’ का चयन ऑनलाइन किया गया। इसके तहत 32 छात्रों ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति हासिल की है।

इनमें से 22 ‘अल्पसंख्यक’ (स्टूडेंट ऑफ कलर) और 10 अश्वेत हैं। इससे पहले कभी इतनी अधिक संख्या में अश्वेत छात्रों का चयन नहीं हुआ है।

‘रोड्स ट्रस्ट’ के अमेरिकी सचिव एलिट गर्सन ने 32 विजेताओं की नाम की घोषणा रविवार को की, जो ‘रोड्स स्कॉलर’ में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसमें चार अमेरिकी-भारतीय छात्र स्वाति आर. श्रीनिवासन, विजयसुंदरम रामसैमी, गरिमा पी. देसाई और सवरानी संका।

गर्सन ने कहा, ‘‘ इससे पहले कभी भी ‘रोड्स स्कॉलर’ के लिए छात्रों का चयन ऑनलाइन नहीं किया गया...’’’

इस छात्रवृत्ति के लिए 288 कॉलेजों और विश्वविद्यालय से करीब 2300 छात्रों ने आवेदन दिया था।

‘रोड्स ट्रस्ट’ की 16 समितियों ने आवेदनों की छंटाई की और फिर प्रबल दावेदारों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद प्रत्येक जिले से दो-दो छात्रों का चयन किया गया।

विजेताओं में 17 महिलाओं, 14 पुरुष और एक ट्रांस जेंडर छात्र है।

‘रोड्स स्कॉलरशिप’ इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दो या तीन साल के अध्ययन के लिए छात्रों का पूरा खर्च उठाता है। सेसिल रोड्स की वसीयत के तहत 1902 में ‘रोड्स स्कॉलरशिप’ की शुरुआत की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका