अमेरिका के प्रतिष्ठित संग्रहालय ने लिया बड़ा फैसला, गैर-कानूनी तरीके से बेची गईं 15 मूर्तियां भारत को वापस करेगा म्यूजियम

By भाषा | Published: April 1, 2023 12:17 PM2023-04-01T12:17:18+5:302023-04-01T12:27:43+5:30

यूएस मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने 2015 में कुख्यात डीलर सुभाष कपूर से खरीदी गई वस्तुओं के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से संपर्क किया था और उसे मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा ‘‘सुभाष कपूर के खिलाफ की गई आपराधिक जांच के परिणामस्वरूप आज इस मामले में कार्रवाई करके बहुत खुशी हो रही है।’’

America prestigious Metropolitan Museum of Art took big decision will return 15 illegally sold idols to India | अमेरिका के प्रतिष्ठित संग्रहालय ने लिया बड़ा फैसला, गैर-कानूनी तरीके से बेची गईं 15 मूर्तियां भारत को वापस करेगा म्यूजियम

फोटो सोर्स: Twitter @metmuseum

Highlightsयूएस मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। म्यूजियम ने गैरकानूनी तरीके से बेचीं गई 15 मूर्तियों को भारत को वापस करेगा। ये मूर्तियां कुख्यात डीलर सुभाष कपूर द्वारा बेची गई थी जो अभी भारत में जेल की सजा काट रहा है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट भारत को 15 मूर्तियां लौटाएगा। उसने यह कदम तब उठाया है, जब उसे पता चला है कि ये मूर्तियां भारत से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाकर बेची गई थीं। संग्रहालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह 15 मूर्तियां भारत सरकार को लौटाएगा। 

बता दें कि इनमें पहली शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11वीं ईसवी की मूर्तियां शामिल हैं, जो टेराकोटा, तांबा और पत्थर से बनी हैं। ये सभी मूर्तियां कुख्यात डीलर सुभाष कपूर ने बेची थीं, जो अभी भारत में जेल की सजा काट रहा है। 

मामले संग्रहालय ने बयान जारी कर क्या कहा

संग्रहालय द्वारा बयान में कहा गया है, ‘‘संग्रहालय पुरातात्विक कला वस्तुओं को जिम्मेदार तरीके से अधिग्रहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संग्रहालय संदिग्ध डीलरों से मिली प्राचीन वस्तुओं के इतिहास की सक्रियता से समीक्षा कर रहा है। वह भारत सरकार के साथ अपने दीर्घकालीन संबंधों को काफी अहमियत देता है और इस मामले को सुलझाना चाहता है।’’ 

संग्रहालय ने जताई खुशी

बयान में आगे कहा गया है कि संग्रहालय ने 2015 में कपूर से खरीदी गई वस्तुओं के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से संपर्क किया था और उसे मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा ‘‘सुभाष कपूर के खिलाफ की गई आपराधिक जांच के परिणामस्वरूप आज इस मामले में कार्रवाई करके बहुत खुशी हो रही है।’’
 

Web Title: America prestigious Metropolitan Museum of Art took big decision will return 15 illegally sold idols to India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे