अमेरिका: दो लापता लड़कियों की खोज में निकली पुलिस, तलाशी के दौरान घर से मिले 7 शव
By अंजली चौहान | Published: May 2, 2023 12:01 PM2023-05-02T12:01:46+5:302023-05-02T12:04:27+5:30
अमेरिका में दो नाबालिग लड़कियों की तलाश करने गई पुलिस को सात लोगों के शव बरामद हुए हैं।
ओक्लाहोमा: अमेरिका के ओक्लाहोमा में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो लापता लड़कियों को ढूंढ़ने के दौरान पुलिस अधिकारियों को एक घर से सात शव मिले।
एक साथ इतने सारे शवों की बरामदगी होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, वह नाबालिग लड़कियां जिनकी पहचान आइवी वेबस्टर (14) और ब्रिटनी ब्रेवर (16) के रूप में हुई है।
दोनों नाबालिगों को आखिरी बार ओक्लाहोमा सिटी से लगभग 90 मील पूर्व में हेनरीटा में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे से पहले देखा गया था।
ओक्मुल्गी काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि हेनरीएटा में एक संपत्ति पर सात शव पाए गए थे, जिनमें वेबस्टर, ब्रेवर और मैकफैडेन शामिल थे। अन्य चार की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, मेडिकल परीक्षण शवों की पहचान करने के साथ-साथ मौत के कारणों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।
ओक्लाहोमा शेरिफ के प्रतिनिधि ने कहा कि लापता लड़कियां 39 वर्षीय बलात्कारी जेसी मैकफैडेन के साथ यात्रा कर रही थीं, जिसके बाद वह रविवार शाम को वापस नहीं लौटीं।