अमेरिका पश्चिम एशिया में गलत आधार पर युद्ध में गया: ट्रंप

By भाषा | Published: October 10, 2019 05:54 AM2019-10-10T05:54:49+5:302019-10-10T05:54:49+5:30

अमेरिका को कभी भी पश्चिम एशिया में होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘ ये बेतुकी अंतहीन जंग हमारे लिए खत्म हो रही है।’’

America goes to war on wrong grounds in West Asia: Trump | अमेरिका पश्चिम एशिया में गलत आधार पर युद्ध में गया: ट्रंप

अमेरिका पश्चिम एशिया में गलत आधार पर युद्ध में गया: ट्रंप

Highlights अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर पूर्वी सीरिया से सैनिकों को बुलाने पर दोनों पार्टियों की ओर से की गई उन्होंने कहा कि उनकी तवज्जो ‘बड़ी तस्वीर’ पर है जिस के तहत अमेरिका पश्चिम एशिया में ‘बेतुकी अंतहीन युद्ध’ में नहीं रह सकता है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर पूर्वी सीरिया से सैनिकों को बुलाने पर दोनों पार्टियों की ओर से की गई आलोचना पर बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी तवज्जो ‘बड़ी तस्वीर’ पर है जिस के तहत अमेरिका पश्चिम एशिया में ‘बेतुकी अंतहीन युद्ध’ में नहीं रह सकता है।

ट्रंप ने ट्विटर पर कहा कि विभिन्न समूहों में लड़ाई सैकड़ों वर्ष चलती रहेगी। अमेरिका को कभी भी पश्चिम एशिया में होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘ ये बेतुकी अंतहीन जंग हमारे लिए खत्म हो रही है।’’ गौरतलब है कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने उत्तरी सीरिया में कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। ट्रंप ने सैनिकों को हटाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब फैसला पश्चिम एशिया जाने का था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका गलत आधार पर पश्चिम एशिया में युद्ध में गया और जिन स्थानों पर विनाशकारी हथियारों के बारे में बताया गया था। वहां कुछ नहीं था। उन्होने कहा कि धीरे-धीरे और सावधानी से अपने सैनिकों की घर वापसी करा रहे हैं।

Web Title: America goes to war on wrong grounds in West Asia: Trump

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे