लाइव न्यूज़ :

अमेजन जंगलों में पेड़ों के सफाए ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, सालभर में 9762 वर्ग किमी. क्षेत्र में वृक्ष खत्म

By भाषा | Updated: November 29, 2019 12:20 IST

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च (आईएनपीई) ने पिछले हफ्ते कहा था कि उपग्रह से एकत्रित किए गए आंकड़ों में सामने आया है कि 12 माह की अवधि में 9,762 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में खत्म होने वाली 12 माह की अवधि में 10,100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ साफ हो गए थे।इसकी तुलना में अगस्त 2017 से जुलाई 2018 के बीच 7,033 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ों का सफाया हुआ।

ब्राजील ने अमेजन के जंगलों के बारे में बृहस्पतिवार को संशोधित आंकड़े जारी किए, जिनमें सामने आया कि अमेजन वर्षावन में जुलाई 2019 तक 10,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र वन रहित हो गया है।

पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का सफाया कभी नहीं हुआ। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च (आईएनपीई) ने पिछले हफ्ते कहा था कि उपग्रह से एकत्रित किए गए आंकड़ों में सामने आया है कि 12 माह की अवधि में 9,762 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए। पहले की तुलना में यह 29.5 प्रतिशत ज्यादा है।

आईएनपीई की तरफ से इस हफ्ते संशोधित आंकड़े जारी करने पर मालूम चला कि यह इजाफा जितना सोचा गया था, उससे कहीं अधिक था। विश्व के सबसे बड़े वर्षावन में पेड़ों का सफाया 43 फीसदी तक बढ़ गया था।

जुलाई में खत्म होने वाली 12 माह की अवधि में 10,100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ साफ हो गए थे। इसकी तुलना में अगस्त 2017 से जुलाई 2018 के बीच 7,033 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ों का सफाया हुआ। पेड़ों के सफाए की यह घटना 2008 के बाद सबसे बड़ी है, जब 12 माह की अवधि में अमेजन के जंगलों में 12,287 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए।

इन आंकड़ों की घोषणा उस घटना के बाद हुई है, जब इस साल की शुरुआत में वर्षावन में लगी आग ने जंगल के बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया था।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा