लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल के आयात की अनुमति दी जाए: ईरान ने वियना परमाणु वार्ता से पहले कहा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:22 IST

Open in App

तेहरान, 27 दिसंबर (एपी) परमाणु समझौते को बहाल करने के लिए वियना में शुरू होने वाली वार्ता से पहले ईरान ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और उसके सहयोगी तेहरान को उसके कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति देने का वादा करें।

ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की यह टिप्पणी संकेत देती है कि ईरान 2015 परमाणु समझौते को बहाल करने संबंधी वार्ता से पहले अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ईरान की नयी मांगों को लेकर तनाव के बीच एक दौर के बाद लगभग एक सप्ताह पहले वार्ता स्थगित कर दी गई थी।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि ईरान चाहता है कि आगामी दौर की वार्ता में इस बिंदु पर पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया जाए कि ‘‘ईरानी तेल आसानी से और बिना किसी रुकावट के बेचा जा सके और इसका धन ईरान के बैंक खातों में पहुंचे।’’

उन्होंने कहा कि ईरान ‘‘परमाणु समझौते के तहत पूर्ण आर्थिक रियायतों का आनंद लेने में सक्षम होना’’ चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘(प्रबंध हटाए जाने की) गारंटी और पुष्टि उन मामलों में शामिल हैं, जिन पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस और ईरान के प्रतिनिधि सोमवार को फिर से वार्ता शुरू करेंगे। अमेरिका मौजूदा वार्ता में अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले रहा है क्योंकि 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते से अमेरिका को हटा लिया था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि वह समझौते से फिर से जुड़ना चाहते हैं।

आर्थिक पाबंदी में ढील पाने के लिए ईरान को समझौते का पालन करना होगा। समझौते से अमेरिका के हटने और ईरान पर फिर से पाबंदी लगाने के बाद तेहरान ने यूरेनियम का संवर्द्धन और तेज कर दिया। ईरान ने हाल के दिनों में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के अधिकारियों को भी अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी के लिए सीमित पहुंच दी। पिछले सप्ताह वियना में वार्ताकारों की स्थगित हुई वार्ता के बाद तीन यूरोपीय देशों के राजनयिकों ने कहा था कि वार्ता अंत की ओर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल