लाइव न्यूज़ :

अलकायदा ने उत्तर अफ्रीका के लिए नया सरगना चुना, पहले सरगना के मौत की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:14 IST

Open in App

डकार, 22 नवंबर (एपी) आतंकवादी संगठन अलकायदा की उत्तरी अफ्रीकी शाखा ने कहा है कि उसने अपना नया सरगना चुन लिया है। इससे पहले उसने अपने पूर्व सरगना की मौत की पुष्टि की है। उसे जून माह में फ्रांस के बलों ने मार गिराया था।

यह जानकारी एसआईटीई खुफिया समूह ने दी है।

अमेरिका का यह समूह जिहादियों के स्थलों पर नजर रखता है। उसने शनिवार को एक वीडियो में बताया कि ‘अलकायदा इन इस्लामिक मगरिब’(एक्यूआईएम) ने अपने सरगना अब्देलमलिक द्रोउकदेल का शव पहली बार दिखाया है।

एक्यूआईएम ने यह भी कहा कि याजिद मुबारक जिसे अबु उबैदा यूसुफ अल अन्नाबी के नाम से भी जाना जाता है, वह अब नया सरगना है।

अलकायदा की उत्तरी अफ्रीकी शाखा ने स्विट्जरलैंड की मिशनरी बिएट्रिक स्टॉकले की मौत की भी पुष्टि की है। उन्हें माली के टिंबकटू शहर से जनवरी 2016 में अगवा किया गया था।

एसआईटीई ने कहा कि संगठन ने उनकी मौत के लिए ‘‘फ्रांस के योद्धाओं’ को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने उन्हें छुड़ाने का नाकाम प्रयास किया।

एसआईटीई खुफिया समूह की निदेशक रीटा कट्ज ने ट्वीट करके कहा कि नए नेता के तौर पर यूसुफ अल अन्नाबी की नियुक्ति कोई अचरज की बात नही हैं क्योंकि संगठन कई वर्षों से अपने प्रचार में उसका जिक्र कर रहा था और वह कई अहम अभियानों में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक