लाइव न्यूज़ :

गोली की आवाज सुने जाने की खबर के बाद बंद किया गया वायुसैनिक अड्डा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:37 IST

Open in App

राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस (अमेरिका), 10 सितंबर (एपी) ओहायो के राइट-पैटरसन वायुसैनिक अड्डे को बृहस्पतिवार रात को परिसर में एक बंदूकधारी के दिखाई देने संबंधी खबरों के बाद कई घंटों तक बंद रखा गया, हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के बाद शुक्रवार सुबह सब ठीक होने की जानकारी दी।

राइट-पैटरसन एएफबी के संस्थापन कमांडर, कर्नल पैट्रिक मिलर ने कहा कि दो लोगों ने हवाई अड्डे पर गोली चलने की आवाज सुनने की जानकारी दी। जानकारी के बाद कई कदम उठाए गए जिसमें हवाई अड्डे को बंद करना भी शामिल था।

वायुसैनिक अड्डे की 88वीं शाखा के अधिकारियों ने बताया कि अगले करीब चार घंटे तक जांच दल ने राष्ट्रीय वायु एवं अंतरिक्ष खुफिया केंद्र (एनएएसआईसी) की दो बार गहन जांच की। 8,50,000 वर्ग फीट में फैले केंद्र के इस तीन मंजिला मुख्यालय को विदेशी वायु एवं अंतरिक्ष खतरे के आकलन के लिए रक्षा मंत्रालय का प्राथमिक स्रोत माना जाता है।

देर रात एक बजकर 40 मिनट पर सब कुछ ठीक होने के बाद हवाई अड्डा खोले जाने की घोषणा की गई।

मिलर ने कहा कि कोई खतरा नहीं मिला और न ही किसी के घायल होने की पुष्टि हुई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों व्यक्तियों ने जो आवाज सुनी वह एक बंदूक की गोली थी या नहीं। मिलर ने आवाज के कारण के बारे में अनुमान लगाने से इनकार कर दिया।

एनएएसआईसी के तलाश अभियान में कई लोगों को शामिल किया गया था ताकि पूरी इमारत को खंगाला जा सके।

मिलर ने कहा, “ऐसी एक भी मास्टर चाबी नहीं है जो आपको एनएएसआईसी के दरवाजे के भीतर ला सके।” उन्होंने कहा, “और इसलिए कई लोगों को अंदर आने और हमारे सुरक्षा बलों के लिए कुछ दरवाजे खोलने पड़े ताकि वह इलाके की तलाश कर सकें।”

उन्होंने बताया कि करीब 100 लोग उस वक्त केंद्र के भीतर काम कर रहे थे। हर कोई सुरक्षित बाहर निकला। आवाज के कारण का पता लगाने के लिए अतिरिक्त जांच की योजना बनाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...