लाइव न्यूज़ :

यूएस और कनाडा के बाद ब्रिटेन ने भी कहा- ईरानी मिसाइल की चपेट में आया यूक्रेन का विमान

By भाषा | Updated: January 10, 2020 09:22 IST

जॉनसन ने इस हादसे पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ ऐसी जानकारी है कि सतह से हवा में मार करने वाली ईरान की मिसाइल ने यह विमान गिराया है। यह हो सकता है कि ऐसा जानबूझ कर नहीं किया गया हो।’’

Open in App

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब ‘ऐसी जानकारी मिली है’ कि ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूक्रेन का बोइंग 747 विमान ईरान की मिसाइल की चपेट में आया था। उनकी यह टिप्पणी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ऐसी ही टिप्पणी के बाद आई है।

जॉनसन ने इस हादसे पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘ ऐसी जानकारी है कि सतह से हवा में मार करने वाली ईरान की मिसाइल ने यह विमान गिराया है। यह हो सकता है कि ऐसा जानबूझ कर नहीं किया गया हो।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ‘सभी पक्षों से तत्काल क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की है।’ गौरतलब है कि बुधवार को यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन का बोइंग 737एनजी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इराक में अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले के कुछ देर बाद ही यह विमान हादसा हुआ था।

जॉनसन ने कहा, ‘‘ हम कनाडा और हमारे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अब इसमें पूरी तरह से पारदर्शी जांच की जरूरत है। इस दुर्घटना में ब्रिटेन के चार नागरिकों की मौत हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने मांग की है कि इसमें जान गंवाने वाले लोगों के शवों को तत्काल उनके घरों तक सम्मानपूर्ण तरीके से भेजा जाए ताकि परिवार वाले अंतिम विदाई दे सकें।

टॅग्स :ईरानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा