लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया और फ्रांस में हमले के बाद ब्रिेटन में खतरे की श्रेणी बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन नवंबर ब्रिटेन में आतंकवादी हमले के खतरे को मंगलवार को ‘पर्याप्त’ से बढ़ाकर ‘गंभीर’ कर दिया गया। यहां खतरे की श्रेणी में इस श्रेणी को दूसरे स्थान पर रखा जाता है, जिसका मतलब इस रूप में देखा जाता है कि हमले की आशंका ‘काफी ज्यादा’ है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने पिछले सप्ताह फ्रांस में हमले और इस सप्ताह ऑस्ट्रिया में हुए हमले के बाद इसे ‘एहतियाती कदम’ बताया है।

पटेल ने कहा, ‘‘ ब्रिटेन के लोगों को चिंतित नहीं सतर्क रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि देश के भीतर पुलिस की मौजूदगी स्पष्ट रूप से दिखेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ खतरे के मद्देनजर यह सही है…लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए। यह एहतियाती कदम है।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हम ब्रिटेन में एक वास्तविक और गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं। मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतविधि की जानकारी पुलिस को दें।’’

सोमवार को वियना में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले फ्रांस के नीस में चाकू से हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पिछले महीने एक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील