लाइव न्यूज़ :

नेपाल के बाद इटली के उत्तरी-पूर्वी तटीय क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप, दरार पड़ने के बाद कई इमारतों को खाली कराया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2022 15:45 IST

इटली में आए भूकंप का केन्द्र एड्रियाटिक सागर में एनकोना में था। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और उसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहरायी में था।

Open in App
ठळक मुद्दे इटली के उत्तरी-पूर्वी तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह 5.7 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। भूकंप से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। स्थानीय समयानुसार सुबह 7.07 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

रोमः नेपाल और भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों के बाद इटली के उत्तरी-पूर्वी तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह 5.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांपी। कुछ इमारतों में दरारें पड़ गए और कम से कम एक हेल्थ क्लीनिक खाली कराना पड़ा। गौरतलब है कि पश्चिमी नेपाल में मंगलवार देर रात आए 6.6 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से हिमालयी क्षेत्र दहल गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग घायल हो गए। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी इसके झटके महसूस किए गए। 

इटली में आए भूकंप से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के दफ्तर द्वारा जारी बयान के अनुसार, वह लगातार इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रख रही हैं। इटली के वोल्केनोलॉजी इंस्टीट्यूट का कहना है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 7.07 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसका केन्द्र एड्रियाटिक सागर में एनकोना में था। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और उसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहरायी में था।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, नेपाल में देर रात दो बजकर 12 मिनट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र डोटी जिले में था। हिमालयी क्षेत्र में भूकंप से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह गहरी नींद में सो रहे लोग आधी रात को अचानक घरों से बाहर भागने लगे। वहीं भारत में उत्तराखंड समेत दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, रांची में इसके झटके महसूस किए गए।

टॅग्स :इटलीभूकंपनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल