लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: सेना की वर्दी में तालिबानियों ने किया 25 लोगों को अगवा, 5 की हत्या

By IANS | Updated: March 1, 2018 01:16 IST

2015 में नाटो के युद्ध मिशन के समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान अब तक के सबसे ज्यादा खूनखराबे वाला समय देख रहा है।

Open in App

काबुल, 28 फरवरी: अफगानिस्तान के कंधार और उरोजगन प्रांत को जोड़ने वाले एक राजमार्ग पर तालिबान ने पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। इसके साथ ही बसों और कारों के 25 यात्रियों को अगवा कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी। उरोजगन के राज्यपाल के प्रवक्ता दोस्त मोहम्मद नायाब ने एफे को बताया कि तालिबान ने कम से कम 25 लोगों को अगवा कर लिया है।

कंधार पुलिस के प्रवक्ता जिया दुर्रानी ने कहा कि घटना मंगलवार रात की है जब दोनों प्रांतों के बीच दर्जनों तालिबानियों ने कारों और बसों को बीच में रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगवा हुए लोगों में कुछ ड्यूटी पर ना होने वाले पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। दुर्रानी ने कहा कि चेकपोस्ट के समीप तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच हुई भिड़ंत के दौरान पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 

प्रवक्ता ने कहा कि तालिबानियों ने यात्रियों और सुरक्षा बलों को धोखा देने के लिए सेना की वर्दी पहनी हुई थी। यात्रियों को अगवा करने के बाद वे उन्हें कंधार और उरोजगन प्रांत के बीच किसी अज्ञात जगह पर ले गए। राजमार्ग उरोजगन के एक असुरक्षित इलाके से होकर गुजरता है जहां के ज्यादातर इलाके पर तालिबान का प्रभुत्व है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बुधवार को 16 साल से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू करने के प्रस्ताव के हिस्से में तालिबान को एक वैध राजनीतिक समूह के रूप में मान्यता देने की पेशकश की थी। 

गनी की घोषणा तालिबान द्वारा अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष संवाद का प्रस्ताव देने के दो दिन बाद आई है। यह आतंकियों द्वारा अपने आप में पहली सार्वजनिक पेशकश है। तालिबान बरसों से अमेरिका और अफगान सरकार के साथ वार्ता को ठुकराता रहा है। 2015 में नाटो के युद्ध मिशन के समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान अब तक के सबसे ज्यादा खूनखराबे वाला समय देख रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा