लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबानियों ने जलाए गिटार-तबला और स्पीकर, कहा-संगीत से भटक जाते हैं युवा

By आजाद खान | Updated: July 31, 2023 11:35 IST

तालिबान मंत्रालय के हेरात विभाग के प्रमुख अजीज अल-रहमान अल-मुहाजिर ने कहा है कि “संगीत को बढ़ावा देने से नैतिक भ्रष्टाचार होता है और इसे बजाने से युवा भटक जाएंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देमुंशी प्रेमचंद ने अपने दोस्त के कहने पर कहानी ‘कफन’ लिखी थी। यह कहानी त्रैमासिक पत्रिका ‘रिसाला जामिया’ के दिसंबर, 1935 के अंक में छपी थी।ऐसे में ‘कफन’ का आगे चलकर हिंदी में लिप्यंतरण हुआ था।

काबुल:अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा संगीत वाद्ययंत्रों और इंस्ट्रूमेंट्स को आग लगा देने की खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, तालिबान के हेरात प्रांत में कई म्यूजिकल उपकरणों को आग लगाई गई है। तालिबान के उप मंत्रालय के अधिकारियों ने संगीत को अनैतिक करार दिया है और इस कारण इसे जलाया है। 

घटना पर बोलते हुए मंत्रालय के हेरात विभाग के प्रमुख अजीज अल-रहमान अल-मुहाजिर ने कहा है कि “संगीत को बढ़ावा देने से नैतिक भ्रष्टाचार होता है और इसे बजाने से युवा भटक जाएंगे।”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि तालिबान के हेरात प्रांत में शनिवार को कई म्यूजिकल उपकरणों को जलाया गया है। इस घटना के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। बताया जा रहा है कि जो म्यूजिकल उपकरणों को जलाया गया है उसमें एक गिटार, दो अन्य तार वाले वाद्ययंत्र, एक हारमोनियम और एक तबला, एक प्रकार का ड्रम साथ ही एम्पलीफायर और स्पीकर भी शामिल थे। 

इन म्यूजिकल उपकरणों में अधिकतर ऐसे उपकरण शामिल थे जिन्हें शादी वाले घरों से जब्त किए गए थे। इन म्यूजिकल उपकरणों के जलने से सैकड़ों डॉलर मूल्य के संगीत के सामान आग और धुएं में खाक हो गए। 

पिछले हफ्ते बंद किए हजारो ब्यूटी सैलून

इससे पहले तालिबान ने पिछले हफ्ते हजारों की संख्या में ब्यूटी सैलून को बंद कर दिए है। इन ब्यूटी सैलून में अफगानी महिलाएं मेकअप के लिए जाती थी। तालिबान ने इस बंद पर तर्क देते हुए कहा कि इसमें किए जाने वाले कुछ बदलाव बहुत मंहगा और गैर-इस्लामी भी था। 

यह पहली बार नहीं है जब तालिबान ने कुछ ऐसे सख्त नियम लगाए है। इससे पहले महिलाओं की शिक्षा की अगर बात हो तो उन्हें स्कूल और विश्वविद्याल जाने से रोक दिया गया है। यही नहीं उनके पार्कों, खेल के मैदानों और जिम में प्रवेश पर भी बैन लगा दिया है।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानसंगीतएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल