लाइव न्यूज़ :

सैन्य पतन के लिये अफगानिस्तान के नेता जिम्मेदार: नाटो प्रमुख

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:07 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 अगस्त (एपी) नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने अफगानिस्तान के सशस्त्र बलों के तेजी से घुटने टेकने के लिये देश के नेतृत्व को जिम्मेदार बताया और कहा कि नाटो को अपने सैन्य प्रशिक्षण प्रयासों में हुईं खामियों को भी उजागर करना चाहिए। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ''अफगान राजनीतिक नेतृत्व टिके रहने में विफल रहा'' और ''अफगान नेतृत्व की इस विफलता ने उस त्रासदी को जन्म दिया, जिसे आज हम देख रहे हैं।'' हाल के हफ्तों में अफगानिस्तान में तालिबान की व्यापक जीत के सुरक्षा प्रभावों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को नाटो दूतों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। तालिबान के हमलों का सामना करते वक्त जिस तरह अफगान सशस्त्र बलों ने घुटने टेक दिये, उसका उल्लेख करते हुए, स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं कि इतनी जल्दी पतन कैसे हो गया।उन्होंने कहा कहा कि ये कुछ ऐसे सबक हैं, जिनसे नाटो को सीखने की जरूरत है। गौरतलब है कि दो दशक पहले अमेरिका के नेतृत्व में विभिन्न देशों के सैन्य गठबंधन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। इसके बाद नाटो देशों की सेनाओं ने अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा