लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में गोलीबारी में मारे गये भारतीय मूल के व्यक्ति को नायक के रूप में याद किया गया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:31 IST

Open in App

लास एंजिलिस, 28 मई अमेरिका में गोलीबारी की घटना में मारे गये भारतीय मूल के सिख तपतेजदीप सिंह को एक नायक बताया गया है, जो दूसरों की सुरक्षा के लिए जीते थे।

उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह एक नायक की तरह थे, जो दूसरों की सेवा और उनकी सुरक्षा में लगे रहते थे।

कैलिफोर्निया के रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में नौ लोग मारे गये थे, जिनमें सिंह भी शामिल थे। गोलीबारी बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ‘वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी’ (वीटीए) की दो इमारतों में हुई थी और गोलीबारी एक रखरखाव कर्मचारी सैमुअल कैसिडी (57) ने की थी।

सिंह (36) वीटीए में नौ वर्षों से एक लाइट रेल ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

सिंह के भाई ने परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा, ‘‘तपतेजदीप सिख धर्म के मूल्यों का पालन करते हुए दूसरों की सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे थे।’’

‘यूएसए टुडे’ ने बयान के हवाले से एक खबर में कहा है, ‘‘हम तपतेजदीप को उस नायक के रूप में याद करना चाहते हैं, जो दूसरों की सेवा के लिए जीत थे।’’

सिंह के परिवार में पत्नी और तीन वर्षीय एक बेटा और एक वर्षीय एक बेटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल