सूडान: नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 सैन्य कर्मियों समेत 9 लोगों की हुई मौत, उड़ान भरते समय हुआ हादसा

By आजाद खान | Published: July 24, 2023 08:27 AM2023-07-24T08:27:10+5:302023-07-24T09:10:28+5:30

जानकारी के अनुसार, सूडान हिंसा में अब तक 1136 लोगों की जान चली गई है और करीब 30 लाख लोग देश छोड़कर जा चुके है। ये लोग मिस्र, चाड और दक्षिण सूडान में शरण लिए है।

9 people including 4 military personnel died due to crash civilian plane Sudan | सूडान: नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 सैन्य कर्मियों समेत 9 लोगों की हुई मौत, उड़ान भरते समय हुआ हादसा

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsसूडान में एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि उड़ान भरते समय यह हादसा हो गया है।

खार्तूम:  रविवार को पोर्ट सूडान (Sudan) एयरपोर्ट पर एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में चार सैन्य कर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी सूडान की सेना ने दी है। 

बता दें कि पिछले 100 दिनों से सूडान में गृह युद्ध चल रहा है जिसमें अभी तक हजारों लोग मारे गए है और लाखों लोग देश छोड़कर जा चुके है। हालांकि यहां पर अभी भी हिंसा जारी है जिस कारण लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे है। 

विमान दुर्घटनाग्रस्त में बच्ची की बची जान

बता दें कि रविवार 23 जुलाई को हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त में चार सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है। यही नहीं इस हादसे में नौ और लोगों की भी जान चली गई है। घटना पर जानकारी देते हुए सूडानी सेना ने कहा है कि इस हादसे में एक बच्ची की जान बच गई है। 

सेना के अनुसार, एंटोनोव प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच उसमें कुछ खराबी आ गई थी और फिर प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। हालांकि हादसे के असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

हिंसा में अब तक 1136 मारे गए है- सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय 

सूडान में जारी हिंसा पर बोलते हुए सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस हिंसा में अब तक 1136 लोगों की जान चली गई है और करीब 30 लाख लोग देश छोड़कर जा चुके है। ये लोग मिस्र, चाड और दक्षिण सूडान में शरण लिए है। 

बता दें कि बीते शनिवार को सूडान में 16 लोगों की जान चली गई है। विदेशी न्यूज चैनल अल जजीरा के रिपोर्ट के मुताबिक सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) की लड़ाई के दौरान दोनों तरफ से रॉकेट दागे गए। 

Web Title: 9 people including 4 military personnel died due to crash civilian plane Sudan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे