लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबान आंतकियों ने 7 भारतीय इंजीनियरों को किया किडनैप, अभी तक कोई सुराग नहीं

By भाषा | Updated: May 7, 2018 08:45 IST

सातों भारतीय इंजीनियर केईसी बिजली कंपनी में काम करते थे। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी आतंकी समूह ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App

काबुल / नयी दिल्ली , सात मई ( भाषा ) अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आरपीजी समूह की एक कंपनी में काम करने वाले सात भारतीय इंजीनियरों का रविवार (छह मई) को कथित तौर पर तालिबान के बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया। अफगान मीडिया के मुताबिक इन लोगों को संभवतः सरकारी कर्मचारी समझकर उठा लिया गया।  बहरहाल , किसी भी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी अब तक नहीं ली है। 

इस बीच , नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वे लोग अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना के ब्योरे का पता लगा रहे हैं। ‘टोलो न्यूज’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रांतीय राजधानी पुल ए खोमरे के बाग ए शामल गांव में तालिबान आतंकवादियों ने भारतीय कंपनी केईसी के छह भारतीय कर्मचारियों और एक अफगान कर्मचारी का आज सुबह अपहरण कर लिया। 

एसोसिएटिड प्रेस के मुताबिक इन लोगों का उस वक्त अपहरण किया गया , जब वे लोग इलाके में जा रहे थे , जहां उनकी कंपनी ने एक बिजली सब स्टेशन का ठेका ले रखा है। बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती ने बताया कि तालिबान ने कर्मचारियों का अपहरण किया और उन्हें पुल ए खोमरे शहर के दांड शाहबुद्दीन इलाका ले गए। 

इसने नेमाती के हाले से बताया कि अफगान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के मार्फत तालिबान से बात की और आतंकी संगठन ने कहा कि इसने भारतीयों को सरकारी कर्मचारी समझकर गलती से उनका अपहरण कर लिया। नेमाती ने कहा कि वे लोग अगवा लोगों को कबाइली सरदारों और मध्यस्थता के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं , भारतीयों के अपहरण की खबर पर सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नयी दिल्ली में कहा , ‘‘हम अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से भारतीयों का अपहरण होने की घटना से अवगत हैं। हम अफगान अधिकारियों से संपर्क में हैं और अधिक ब्योरे का पता लगाया जा रहा है। ’’  गौरतलब है कि अफगानिस्तान में बिजली आपूर्ति करने में शामिल सबसे बड़ी कंपनियों में केईसी भी एक है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा