लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में 66 भारतीय मजदूरों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:53 IST

Open in App

कोलंबो, 13 नवंबर कोलंबो में एक भवन निर्माण स्थल पर काम करने वाले 66 भारतीय मजदूरों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूवान विजेमुनि ने पीटीआई-भाषा को बताया, "वे उत्तरी कोलंबो क्षेत्र में रहते हैं, जहां मछली बाजार इलाके से फैले संक्रमण के पहले स्तर के संपर्कों का पता लगाने के दौरान उन्हें संक्रमित पाया गया है।"

विजेमुनि ने कहा कि भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों में से 19 लोगों की पहले जांच की गई। बाद में 47 लोगों की जांच की गई। जांच में सभी को संक्रमित पाया गया। सभी मजदूर भारतीय हैं।

उन्होंने बताया कि सभी का इलाज धारगा टाउन के अंतरिम उपचार केंद्र में किया जा रहा है।

‘कोविड की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय संचालन केंद्र’ ने कहा कि मछली बाजार का इलाका श्रीलंका में घातक वायरल संक्रमण का सबसे बड़ा स्रोत बन कर उभरा है।

शुक्रवार सुबह तक इस इलाके से कोविड-19 के कुल 9,120 मामले आ चुके हैं, जबकि पूरे देश में संक्रमण के कुल 15,722 मामले हैं। श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 48 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल