लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में कोविड-19 के 54,000 नये मामले, एशिया का हॉट-स्पॉट बना

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:43 IST

Open in App

जकार्ता, 14 जुलाई (एपी) इंडोनशिया में बुधवार को पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 54,000 से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं। इतनी बड़ी संख्या के साथ ही इंडोनेशिया कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में एशिया का नया हॉट-स्पॉट बनता जा रहा है।

अधिकारियों को डर है कि तेजी से संक्रमित करने वाला वायरस का ‘डेल्टा स्वरुप’ अब जावा और बाली द्वीपों में भी फैल रहा है, जहां महामारी के कारण आंशिक लॉकडाउन लागू है और धार्मिक स्थल, मॉल, पार्क तथा रेस्तरां बंद हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ इंडोनेशिया के महामारी विशेषज्ञ पंडू रिओनो ने बुधवार को कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि जुलाई में महामारी तेजी से फैलेगी क्योंकि हम संक्रमण को फैलने से रोकने में अभी भी कामयाब नहीं हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपात सामाजिक पाबंदियां अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। उन्हें इसके मुकाबले दोगुना कड़ा होना चाहिए, क्योंकि हम (कोरोना वायरस के) डेल्टा स्वरुप की चुनौती झेल रहे हैं, जो दोगुना संक्रामक है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बुधवार को संक्रमण के 54,517 नये मामले आए हैं जबकि महामारी से 991 लोगों की मौत हुई है। विभाग के अनुसार, देश में अभी तक 26 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 69,000 से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

इंडोनेशिया में एक महीने पहले तक रोजाना करीब 8,000 नये मामले आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?