लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में बाढ़ में 53 की मौत, लापता लोगों की तलाश कर रहे बचावकर्ता

By भाषा | Updated: January 4, 2020 12:54 IST

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।

इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और जल जमाव के कारण शनिवार को हजारों लोग अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं।

नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अब भी करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। विबोवो ने बताया, ‘‘ हमें और भी शव मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि बाढ़ से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी बेघर लोगों से मिलेंगे। यह 2007 से अब तक की सबसे भयानक बाढ़ है। 2007 में बाढ़ से 80 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :इंडोनेशियाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा