लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले आए सामने, अमेरिका ने कहा- इसी देश ने विश्व भर में घातक कोरोना वायरस छोड़ा है

By भाषा | Updated: May 25, 2020 12:15 IST

वुहान में 1.12 करोड़ लोगों की जांच की जा रही है क्योंकि यहां संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले बढ़े थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 396 लोग चीन में चिकित्सीय निगरानी में हैं, जिनमें से 326 वुहान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 40 में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। पिछले 10 दिनों में वुहान में 60 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई है।

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 40 में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वहीं ज्यादातर मामले बेहद प्रभावित वुहान से सामने आए हैं। पिछले 10 दिनों में वुहान में 60 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि रविवार को चीन में घरेलू संक्रमण के संचार से जुड़े मामले सामने नहीं आए लेकिन 11 नए मामले बाहर से जुड़े हैं। इनमें से 10 आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और एक सिचुआन प्रांत से सामने आया है।

वहीं संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 40 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 वुहान से हैं। वुहान में 1.12 करोड़ लोगों की जांच की जा रही है क्योंकि यहां संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले बढ़े थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 396 लोग चीन में चिकित्सीय निगरानी में हैं, जिनमें से 326 वुहान में हैं। संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले वैसे मरीज होते हैं जो संक्रमित तो होते हैं लेकिन उनमें बुखार, सर्दी या गले में परेशानी के लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि उनसे दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

वुहान नगर निगम स्वास्थ्य आयोग के अनुसार शहर में अब तक 14 मई से 23 मई के बीच 60 लाख से ज्यादा जांच हो चुकी है। चीन में रविवार तक 82,985 लोग संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। 

चीन ने दुनिया में छोड़ा कोरोना वायरस

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ ब्रायन ने रविवार को कहा कि चीन ने विश्व भर में घातक कोरोना वायरस छोड़ा है और बीजिंग ने इसे छिपाने की कोशिश बड़े स्तर पर की है। डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बार-बार संदेह व्यक्त किया है कि वुहान में पहली बार पाया गया कोरोना वायरस चीन की किसी प्रयोगशाला से निकला था। सीबीएस न्यूज के टॉकशो ‘फेस द नेशन’ में ओ ब्रायन ने कहा, 'यह चीन द्वारा छोड़ा गया वायरस था। इसे छिपाया गया था और किसी दिन इसे एचबीओ पर उसी प्रकार दिखाया जाएगा जैसे चेर्नोबिल दिखाया गया था।' यह पूछे जाने पर कि वे चीन की सरकार पर आरोप लगा रहे हैं या स्थानीय अधिकारियों पर तो ओ ब्रायन ने कहा, 'हमें नहीं पता क्योंकि उन्होंने सभी पत्रकारों को बाहर निकाल दिया और वे जांच कर्ताओं को भीतर नहीं आने देंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि यह स्थानीय अधिकारियों का काम था या चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का। इसे छिपाया गया है और हम इसकी तह तक जाएंगे।'

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा