लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 48 लाख नयी नौकरियां का सृजन, बेरोजगारी दर घटकर 11.1 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: July 2, 2020 21:41 IST

अमेरिका के दक्षिण राज्यों (सन बेल्ट) में कोरोना वायरस से संक्रमित पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ रही है। तथ्य दिखाते हैं कि इससे रोजगार की स्थिति में आ रहा सुधार रुक सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में नियोक्ताओं ने जून में करीब 48 लाख नयी नौकरियां सृजित कीं।रोजगार के मामले लगातार दूसरे महीने के बेहतर प्रदर्शन से यहां बेरोजगारी की दर घटकर 11.1 प्रतिशत पर आ गयी है।

वाशिंगटन: अमेरिका में नियोक्ताओं ने जून में करीब 48 लाख नयी नौकरियां सृजित कीं। रोजगार के मामले लगातार दूसरे महीने के बेहतर प्रदर्शन से यहां बेरोजगारी की दर घटकर 11.1 प्रतिशत पर आ गयी है। हालांकि यह कोविड-19 महामारी के दौरान आयी मंदी से गयी नौकरियों का छोटा हिस्सा ही है।

महामारी के चलते हुए लॉकडाउन से अमेरिका में करीब 2.2 करोड़ लोगों का रोजगार छिना। नयी नौकरियों के बदौलत अमेरिका इनमें से एक-तिहाई रोजगारों को पुन: सृजित करने में सफल रहा है। अमेरिका के दक्षिण राज्यों (सन बेल्ट) में कोरोना वायरस से संक्रमित पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ रही है। तथ्य दिखाते हैं कि इससे रोजगार की स्थिति में आ रहा सुधार रुक सकता है। इन राज्यों में जहां कहीं भी कुछ रेस्तराओं, बार या अन्य खुदरा दुकानों ने कारोबार दोबारा शुरू किया था, उन्हें फिर से कारोबार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इन कारोबार के दोबारा बंद होने से छंटनियों का दौर जारी है। बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते 14.7 लाख पर आ गयी। मार्च के अंत में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में अचानक से तेजी देखी गयी थी। तब से इसमें साप्ताहिक आधार पर कमी आ रही है।

हालांकि, यह 1982 के उच्चस्तर से अब भी दोगुनी है। बेरोजगारी भत्ता पा रहे लोगों की संख्या अब भी 1.9 करोड़ बनी हुई है। कैलिफोर्निया में बार, सिनेमाघर और बैठकर खाने की सुविधा देने वाले रेस्तरां फिर से बंद हुए हैं। फ्लोरिडा में भी समुद्र तट और बार का कारोबार बंद हुआ है। टेक्सास ने अपनी अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने की कुछ योजनाएं सुचारू रखी हैं।

वहीं न्यूयॉर्क ने बैठकर खाने की सुविधा देने वाले रेस्तरां खोलने की योजना टाल दी है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च पर निगरानी रखने वाली कंपनी जेपी मॉर्गन चेज की रपट दिखाती है कि ग्राहकों ने पिछले हफ्ते में अपनी खरीदारी कम की है। जबकि अप्रैल और मई में इसमें लगातार वृद्धि हुई थी। 

टॅग्स :अमेरिकानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."