लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में संग्रहालय से चोरों ने 9 मिनट में 14 करोड़ की कीमत के 450 सोने के सिक्के उड़ाए, सरकार ने बताया त्रासदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 10:43 IST

साल 2017 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उस वक्त बर्लिन में 100 किलो के सोने के सिक्के चोरी हुए थे। इस घटना के दो साल बाद ड्रेसडेन के ग्रीन वॉल्ट संग्रहालय से 21 हीरे के गहने गायब हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे1999 में मैनचिंग के पास एक पुरातात्विक खुदाई के दौरान इन सिक्कों का पता चला था। चोरी किए गए इन सिक्कों की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। कर्मचारी जब संग्राहलय में दाखिल हुए थे उन्हें फर्श पर टूटे शीशे के टुकड़े मिले और सोने के सिक्के अपनी जगह से गायब थे

जर्मनीः यहां के बवेरिया स्थित एक म्यूजियम से तीसरी सदी के सोने के 450 सिक्के चोरी हो गए हैं। हैरान करनेवाली बात यह है कि चोरों ने इस घटना को महज 9 मिनट में अंजाम दिया है। वे आधी रात को बावेरिया के मैनचिंग में बने संग्रहालय में दाखिल हुए और 1999 में खोजे गए इन दुर्लभ सैकड़ों सिक्के चोरी कर ले गए।

बीबीसी के मुताबिक, चोरी किए गए इन सिक्कों की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह पता लगा रही है कि चोर कैसे संग्रहालय में दाखिल हुए। जबकि संग्राहलय में अलार्म सिस्टम इंस्टॉल है। क्या चोर इन्हें ब्रेक करके दाखिल हुए या फिर उन्होंने चोरी से पहले इंटरनेट केबल काट दिए थे? 

कर्मचारी जब संग्राहलय में दाखिल हुए थे उन्हें फर्श पर टूटे शीशे के टुकड़े मिले और सोने के सिक्के अपनी जगह से गायब थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस चोरी का पहले हुई किसी चोरी से तो संबंध नहीं है। बवेरिया के मंत्री मार्कस ब्लूम ने इस घटना को 'त्रासदी' बताया है।

1999 में मैनचिंग के पास एक पुरातात्विक खुदाई के दौरान इन सिक्कों का पता चला था। यह 20 वीं शताब्दी में सेल्टिक सोने की सबसे बड़ी खोज मानी जाती है। मिस्टर ब्लूम के अनुसार, इस खोज ने लोगों को 2000 साल पहले बवेरिया में रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन की एक झलक दी।

बीबीस ने बताया है कि साल 2017 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उस वक्त बर्लिन में 100 किलो के सोने के सिक्के चोरी हुए थे। इस घटना के दो साल बाद ड्रेसडेन के ग्रीन वॉल्ट संग्रहालय से 21 हीरे के गहने गायब हुए थे। 

टॅग्स :जर्मनीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल