लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए 40 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण, 22 सितंबर को PM मोदी का प्रोग्राम

By भाषा | Updated: August 13, 2019 09:37 IST

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2014 में न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

भारतीय अमेरिकी समुदाय के सम्मेलन ‘हाउडी, मोदी’ में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितम्बर को इस सम्मेलन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं। ‘हाउडी’ ‘हाऊ डू यू डू’ (आप कैसे हैं) का संक्षिप्त रूप है। दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में आम तौर पर लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाल चाल जानने के लिए यही बोलते हैं।

ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए ‘पास’ होना जरूरी है।

अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।’’ ‘

टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि पहले सप्ताह में ही 39,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। 1000 से अधिक स्वयंसेवक और 650 ‘वेलकम पार्टनर’ कार्यक्रम से जुड़े हैं।

अमेरिकी सीनेटर जॉन कोर्निन ने कहा, ‘‘टेक्सास के लाखों भारतीय अमेरिकी की ओर से और सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष तौर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करता हूं।’’

मोदी अमेरिका में भारतीय समुदाय को तीसरी बार संबोधित करेंगे। इससे पहले 2014 में न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर चुके हैं।

दोनों समारोह में 20,000 से अधिक लोगों ने शिरकत की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा