लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: लंदन में ट्रक में मृत मिले सभी 39 लोग चीन के नागरिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:41 IST

बुधवार को 39 लोगों की हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय एक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया कि वह इस दुखद घटना से आहत हैपुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी।’

ब्रिटेन में लंदन के निकट बुधवार को एक ट्रक के कंटेनर से मिले 39 शवों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लंदन के निकट मिले कंटेनर में सभी शव चीनी नागरिकों के हैं। यह ट्रक बुल्गारिया से आया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

बुधवार को 39 लोगों की हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। एस्सेक्स, दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में उसके ट्रक से शव बरामद किये गये। एस्सेक्स पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व एवेन्यू ग्रेयस में वाटरग्लेड औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाए गए लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि मृतकों में 38 वयस्क और एक किशोर है। पुलिस ने बताया कि ट्रक बुल्गारिया से आया था और शनिवार को होलीहेड से होते हुए देश में घुसा। 

पुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई।’’ पुलिस ने बताया कि वाटरग्लेड औद्योगिक पार्क में ट्रक के कंटेनर के भीतर लोगों के पाए जाने के बाद एम्बुलेंस सेवा ने उन्हें सूचना दी। मैरिनर ने कहा, ‘‘हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है।’’ 

इस बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया कि वह इस दुखद घटना से आहत है और उन्होंने घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने के लिए एस्सेक्स पुलिस के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि वह ‘‘इस दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी है।’’ भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री ने कहा, ‘‘एस्सेक्स पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और हमें उन्हें जांच करने देनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल