लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का 30-44 प्रतिशत काम पूरा हुआ: सेंटकॉम

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:49 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो जून अमेरिका की केंद्रीय कमान ने बताया कि पिछले महीने के अंत तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस लाने का 30 से 44 प्रतिशत काम पूरा हो गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का लक्ष्य इस साल 11 सितम्बर तक युद्धग्रस्त देश से अपनी पूरी सेना को वापस बुलाने का है।

अमेरिका सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के संबंध में 31 मई तक की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका ने छह से अधिक केन्द्रों को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय को आधिकारिक तौर पर सौंप दिया है।

उसने एक बयान में मंगलवार को कहा, ‘‘ अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुमान के अनुसार इस प्रक्रिया का 30 से 44 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।’’

राष्ट्रपति बाइडन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि इस साल 11 सितम्बर तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक वापस आ जाएंगे।

सेंटकॉम ने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले के बाद से रक्षा मंत्रालय द्वारा अफगानिस्तान से 300 सी-17 (मालवाहक विमान) के भार के बराबर सामग्री वापस लाई गई है और करीब 13,000 उपकरण ‘रक्षा रसद एजेंसी’ को निस्तारण के लिए सौंपे गए हैं।

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थायी शांति स्थापित करने और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए अमेरिका और तालिबान ने दोहा में 29 फरवरी 2020 को एक ऐतिहासिक समझौता किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला