लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध गुब्बारा मामला: लैटिन अमेरिका में दिखा दूसरा चीनी गुब्बारा, पेंटागन ने कहा- कर रहे आकलन

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2023 08:19 IST

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने एक बयान में कहा, "हम एक गुब्बारे के लैटिन अमेरिका से गुजरने की रिपोर्ट देख रहे हैं। अब हम आकलन करते हैं कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है।"

Open in App
ठळक मुद्देपेंटागन ने कहा कि एक दूसरा चीनी गुब्बारा देखा गया है।इस बार इसे लैटिन अमेरिका के आसमान में देखा गया।पेंटागन ने कहा कि अब हम आकलन करते हैं कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है।

वॉशिंगटन: पेंटागन ने कहा कि एक दूसरा चीनी गुब्बारा देखा गया है। हालांकि, इस बार इसे लैटिन अमेरिका के आसमान में देखा गया। पेंटागन के हवाले से एएफपी ने यह जानकारी दी। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने एक बयान में कहा, "हम एक गुब्बारे के लैटिन अमेरिका से गुजरने की रिपोर्ट देख रहे हैं। अब हम आकलन करते हैं कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है।"

अमेरिका ने चीन के दावे को किया खारिज

इससे पहले पेंटागन ने शुक्रवार को कहा था कि एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मध्य अमेरिका के ऊपर देखा गया है। अमेरिका ने चीन के इस दावे को खारिज कर दिया कि इसका उपयोग निगरानी के लिए नहीं किया जा रहा है। चीन ने दावा किया था कि गुब्बारे का उपयोग मुख्य रूप से मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए किया जा रहा है। 

पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने इस संबंध में और विवरण देने से इनकार कर दिया कि गुब्बारा वास्तव में कहां है और इसे नीचे गिराने पर कोई विचार किया जा रहा है या नहीं। अमेरिकी सेना ने गुब्बारे को मार गिराने के विकल्प को खारिज किया था। राइडर ने कहा कि यह लगभग 60,000 फुट की ऊंचाई पर है और फिलहाल इससे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल एक गुब्बारा देखा गया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :PentagonचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."