लाइव न्यूज़ :

विश्व इतिहास में 29 जून: आज के दिन एप्पल ने किया था अपना पहला फोन लांच

By भाषा | Updated: June 29, 2018 07:15 IST

महंगे फोन रखना आज के नौजवानों का शगल है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं। अमेरिका की फोन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया। एप्पल का पहला फोन 29 जून 2007 को लांच किया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: महंगे फोन रखना आज के नौजवानों का शगल है और इनमें एप्पल के फोन सबसे आगे हैं। अमेरिका की फोन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से बहुत कम समय में दुनिया में तहलका मचा दिया। एप्पल का पहला फोन 29 जून 2007 को लांच किया गया था।

इसके अलावा 29 जून को ही हमारे देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

भारतीय और वैश्विक संदर्भ में बात करें तो 29 जून कई और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। देश और दुनिया में आज के दिन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब की गद्दी संभाली।1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई। 1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर दस्तखत किए।1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 2005- भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।2007 : आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया। 2008 : दुनिया में पहली बार एक पुरुष ने बेटी को जन्म दिया।2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

टॅग्स :ऐपलहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा