लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्वी चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामले

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:43 IST

Open in App

बीजिंग, 13 सितंबर (एपी) दक्षिण-पूर्वी चीन के एक प्रांत में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण का हाल में जो प्रकोप फैला है उसमें कुल 43 नए मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बीते 24 घंटे में पुतियान शहर में संक्रमण के 15 मामले सामने आए हैं, छह मामले क्वानझोऊ शहर में और एक मामला शियामेन से सामने आया है जो बताता है कि वायरस दक्षिण की ओर भी फैल रहा है। संक्रमण के सारे मामले फुजियान प्रांत में हैं।

पुतियान शहर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शहर से बाहर जाने वाले हर व्यक्ति को 48 घंटे पहले जांच करवाना अनिवार्य है और रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि होने पर ही इजाजत दी जाएगी।

शहर में शनिवार को बस एवं ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई तथा सिनेमा, बार आदि भी बंद कर दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग