लाइव न्यूज़ :

15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग नेतृत्व के पदों पर हैं काबिज, 60 ने बनाई कैबिनेट में जगह

By भाषा | Updated: February 16, 2021 01:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 फरवरी अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है।

‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स’ की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई।

सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से अधिक नेता दुनियाभर के 15 देशों में लोक सेवा के उच्चतम सोपान पर पहुंचे हैं और इनमें से 60 से अधिक लोग मंत्रिमंडलों में पद संभाल रहे हैं।

‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक, उद्योगपति एवं निवेशक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ‘‘यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं।’’

अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा, ‘‘ ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स’ की सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। संसद में सबसे लंबे समय से सेवाएं दे रहे सांसद के तौर पर, मुझे भारतीय-अमेरिकी समुदाय का नेता बनकर गर्व है। यह समुदाय अमेरिकी जीवन एवं समाज का अभिन्न अंग बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...