तंजानिया के गिरजाघर में मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत

By भाषा | Published: February 2, 2020 03:03 PM2020-02-02T15:03:56+5:302020-02-02T15:03:56+5:30

प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। लोगों की भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में इस तेल को छूने के लिए दौड़ी।

20 killed in stampede in Tanzania's church | तंजानिया के गिरजाघर में मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत

तंजानिया देश का झंडा

Highlightsप्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला। प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने कहा, ‘‘तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई।

तंजानिया में एक गिरजाघर में खुले में हो रही प्रार्थना सभा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबिया ने कहा, ‘‘20 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।’’ तंजानिया में ‘अराइज एंड शाइन’ मंत्रालय के लोकप्रिय धर्म प्रचारक बोनिफेस म्वामपोसा की अगुवाई में शनिवार दोपहर को हुई प्रार्थना सभा में यह भगदड़ मची।
 

प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। लोगों की भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में इस तेल को छूने के लिए दौड़ी।

प्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने ‘‘पवित्र तेल’’ जमीन पर डाला। अन्य प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने कहा, ‘‘तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमने 20 मृतकों की गिनती की है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।’’  

Web Title: 20 killed in stampede in Tanzania's church

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :churchचर्च