लाइव न्यूज़ :

लेबनान में ईंधन के टैंकर में विस्फोट, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 09:52 IST

Open in App

बेरूत, 15 अगस्त (एपी) उत्तरी लेबनान में रविवार सुबह ईंधन के एक टैंकर ट्रक में विस्फोट होने से 20 लोगों की मौत हो गई तथा अनेक लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट की वजह साफ नहीं है। लेबनान के रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी।

लेबनान के रेड क्रॉस की ओर से बताया गया कि तलेइल गांव से उसके दलों को 20 शव मिले हैं, विस्फोट में घायल हुए और झुलसे 79 लोगों को निकाला गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमद हसन ने उत्तरी लेबनान और राजधानी बेरूत के सभी अस्पतालों से कहा है कि वे विस्फोट में घायल लोगों को भर्ती करें और उनके इलाज में आने वाला खर्च सरकार वहन करेगी।

लेबनान को तस्करी, जमाखोरी और आर्थिक संकट में फंसी सरकार की आयातित ईंधन के सुरक्षित वितरण में अक्षमता के कारण ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

तलेइल सीरिया की सीमा से करीब चार किलोमीटर दूर है और अभी यह साफ नहीं है कि टैंकर में भरा ईंधन तस्करी के लिए सीरिया ले जाया जा रहा था या नहीं। दरअसल सीरिया में ईंधन की कीमत लेबनान के मुकाबले कहीं अधिक है।

इससे पहले, चार अगस्त 2020 को बेरूत के बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 214 लोगों की मौत हो गई थी, सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'