इंडोनेशियाई तेल डिपो में लगी भीषण आग में 17 जिंदा जले, 50 अस्पताल में भर्ती, आसपास के हजारों लोगों के घरों से निकलना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 4, 2023 08:00 AM2023-03-04T08:00:45+5:302023-03-04T08:03:31+5:30

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियां आसपास के इलाके में आग बुझाने के काम में लगी हैं।

17 killed in Indonesian oil depot fire 50 hospitalized | इंडोनेशियाई तेल डिपो में लगी भीषण आग में 17 जिंदा जले, 50 अस्पताल में भर्ती, आसपास के हजारों लोगों के घरों से निकलना पड़ा

इंडोनेशियाई तेल डिपो में लगी भीषण आग में 17 जिंदा जले, 50 अस्पताल में भर्ती, आसपास के हजारों लोगों के घरों से निकलना पड़ा

Highlightsशुक्रवार को भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। आसपास के इलाकों में फैलने के बाद वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकालना पड़ा।

जकार्ताः इंडोनेशिया की राजधानी में एक ईंधन भंडारण डिपो में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के आसपास के इलाकों में फैलने के बाद वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकालना पड़ा। सरकारी तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों के 25 प्रतिशत की आपूर्ति करता है।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियां आसपास के इलाके में आग बुझाने के काम में लगी हैं। जकार्ता अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख एस गुनावान ने कहा कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को अब भी निकाला जा रहा है और उन्हें गांव के एक हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आग की वजह से कई विस्फोट हुए हैं और यह तेजी से घरों तक फैल गई। उन्होंने कहा कि कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है जिनमें दो बच्चे शामिल हैं तथा 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Web Title: 17 killed in Indonesian oil depot fire 50 hospitalized

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे