लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आकाशीय बिजली गिरने से 14 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: September 12, 2021 14:57 IST

Open in App

पेशावर, 12 सितंबर उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक सुदूरवर्ती गांव में रविवार को तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात से गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई और रविवार तड़के तक जारी रही, जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर गांव में तीन कच्चे मकान नष्ट हो गए।

हजारा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इन पहाड़ी जिलों में आमतौर पर मानसून के महीनों के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं का खतरा रहता है।

स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मलबे से शव निकाले और दो घायलों को ऐबटाबाद अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि 14 मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, खैबर पख्तूनख्वा ने प्रभावित गांव में राहत सामग्री और बचाव दल भेजे, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते इन प्रयासों में देरी हुई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, इस्लामाबाद और पूर्वी बलूचिस्तान के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?