लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में छह छात्रों को पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में 13 को मृत्युदंड, 19 को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:28 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, दो दिसंबर बांग्लादेश की एक अदालत ने दस साल पहले राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में छह छात्रों को लुटेरे समझकर पीट-पीटकर जान से मारने के मामले में बृहस्पतिवार को 13 दोषियों को मौत और 19 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ढाका के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की न्यायाधीश इसमत जहां ने यह आदेश सुनाया।

न्यायाधीश ने मौत की सजा पाने वाले दोषियों पर 20-20 हजार टके जबकि आजीवन कारावास की सजा पाने वालों पर 10-10 हजार टके का जुर्माना भी लगाया।

इस मामले में 60 लोगों हत्या के आरोपी थे। सुनवाई के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद आरोप पत्र से उनका नाम हटा दिया गया।

अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि 57 में 40 आरोपी जेल में है जबकि एक जमानत पर है। शेष को भगोड़ा मानकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया। न्यायाधीश ने इनमें से 25 को बरी कर दिया।

ढाका के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे सात दोस्त 18 जुलाई 2011 को शब-ए-बारात पर ढाका के बाहरी इलाके में सावर थानांतर्गत अमीन बाजार ब्रिज गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के एक समूह ने लुटेरे होने का आरोप लगाकर उनमें से छह को पीट-पीटकर जान से मार डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा