लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश दस्तावेज से खुलासा, चीन के थियानमेन चौक पर मारे गये थे 10 हजार लोकतंत्र समर्थक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 24, 2017 09:01 IST

चीन के थियानमेन चौक पर 1989 में हजारों लोकतंत्र समर्थक इकट्ठा हुए थे। कम्युनिस्ट सरकार ने प्रदर्शन का बर्बर दमन किया था।

Open in App

हाल ही में सामने आये ब्रिटिश सरकार के एक कूटनीतिक दस्तावेज के अनुसार चीन में जून 1989 में थियानमेन चौक पर हुए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के दमन के दौरान कम से कम 10 हजार लोग मारे गये थे। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बर बलप्रयोग किया था। उस समय चीन में ब्रिटिश राजदूत एलन डोनाल्ड थे। डोनाल्ड ने ब्रिटेन को भेजे टेलीग्राम में लिखा था, "कम से कम 10 हजार लोग मारे गये हैं।" ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव ने ये दस्तावेज करीब 28 साल बाद सार्वजनिक किया है। समाचार एजेंसी एएपफी ने इस टेलीग्राफ को देखने की पुष्टि की है। 

डोनाल्ड ने ये टेलीग्राम पांच जून 1989 को लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के दमन के एक दिन बाद भेजा था। डोनाल्ड द्वारा बतायी गयी मृतकों की संख्या पिछले अनुमानों से काफी ज्यादा है। आम तौर पर मीडिया रिपोर्ट में थियानमेन चौक के प्रदर्शन के दमन में कुछ सौ से कुछ हजार लोगों के मारे जाने की बात कही जाती रही थी। दस्तावेज के सामने आने के बाद फ्रांसीसी चीन विशेषज्ञ ज्यां-पियरे कैबेस्टन ने कहा कि उन्हें ब्रिटिश दावा भरोसेमंद लगता है। पियरे ने ध्यान दिलाया कि हाल ही में एक अमेरिकी दस्तावेज में भी लगभग ऐसा ही दावा किया गया था। कैबेस्टन हॉन्गकॉन्ग की बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफसर हैं।

पियरे थियानमेन चौक के प्रदर्शन के पहले चीन की राजधानी बीजिंग में मौजूद थे। उनके अनुसार बीजिंग की जनसंख्या को देखते हुए ये संख्या बहुत बड़ी नहीं लगती। डोनाल्ड के अनुसार तीन-चार जून 1989 की रात को करीब सात हफ्तों से जारी लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन पर सैन्य कार्रवाई की गयी थी। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने बहुत बर्बरतापूर्वक लोकतंत्र की मांग का दमन किया था। डोनाल्ड के अनुसार चीनी सेना ने आम नागरिकों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल