लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में भयानक तूफान ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: November 1, 2020 17:16 IST

सरकारी आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रमुख रिकार्डो जलाड ने कहा, ‘‘कई ऐसे लोग हैं जो तूफान के मद्देनजर खतरनाक क्षेत्रों में हैं। हमें बड़े पैमाने पर क्षति की आशंका है।’’ तूफान ‘गोनी’ 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ सुबह के समय कटनडुआनिस प्रांत से टकराया और इन हवाओं की गति बीच-बीच में 280 किलोमीटर प्रति घंटे भी होती रही।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी फिलीपीन में रविवार तड़के भयानक तूफान ने दस्तक दी राजधानी समेत इसके रास्ते में पड़ने वाले स्थानों से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मनीला: पूर्वी फिलीपीन में रविवार तड़के भयानक तूफान ने दस्तक दी जिसके मद्देनजर राजधानी समेत इसके रास्ते में पड़ने वाले स्थानों से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

सरकारी आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रमुख रिकार्डो जलाड ने कहा, ‘‘कई ऐसे लोग हैं जो तूफान के मद्देनजर खतरनाक क्षेत्रों में हैं। हमें बड़े पैमाने पर क्षति की आशंका है।’’ तूफान ‘गोनी’ 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ सुबह के समय कटनडुआनिस प्रांत से टकराया और इन हवाओं की गति बीच-बीच में 280 किलोमीटर प्रति घंटे भी होती रही। यह श्रेणी पांच के तूफान के बराबर है। यह तूफान अब मनीला समेत अधिक जनसंख्या घनत्व वाले पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।

यह उन क्षेत्रों से गुजरने जा रहा है जहां एक सप्ताह पहले ही आए तूफान से क्षति पहुंची थी और कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। तूफान के दस्तक देने के बाद लोगों के मरने की भी खबरें आई हैं, जिनमें अलबय प्रांत में एक व्यक्ति की मौत पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर हो गई लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे अभी इन जानकारियों की पुष्टि कर रहे हैं। अलबय प्रांत के गवर्नर अल फ्रांसिस बिचारा ने आपदा प्रतिक्रिया के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उनके प्रांत में कम से कम दो लोगों की मौत मायोन ज्वालामुखी से कीचड़ बहाव से हुई।

इससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया। हालांकि अन्य अधिकारियों ने कहा कि वह अभी इसकी जांच कर रहे हैं। इस बैठक का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ है। फिलीपीन मौसम एजेंसी ने अगले 12 घंटे में तेज हवाओं के चलने और मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है।

विशेषज्ञों ने कहा है कि यह तूफान रविवार देर रात या सोमवार तड़के बेहद घनी जनसंख्या वाले मनीला में दस्तक देगा। उन्होंने लोगों से खराब से खराब स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। राजधानी में कोविड-19 के करीब 1,000 मरीजों को तंबूनुमा पृथक-वास से निकालकर अस्पतालों, होटलों या उपचार केंद्रों और उत्तरी बाल्कन प्रांत भेजा गया है। राजधानी मनीला स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार से सोमवार तक 24 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है जिससे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ान रद्द हो गई हैं। 

टॅग्स :फिलीपींस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTyphoon Kalmaegi: 241 लोगों की मौत, 127 लोग लापता, 20 लाख लोग प्रभावित और 5.6 लाख ग्रामीण विस्थापित, आपातकाल की घोषणा

विश्वEarthquake in Philippines: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 'विनाशकारी' सुनामी आने की आशंका

विश्वPhilippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप से मची तबाही, 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप में 100 से ज्यादा की मौत; कई घायल

विश्वफिलीपीन बाढ़-भूस्खलनः 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने से 25 लोगों की मौत

विश्वPhilippines Storm Trami: 136 लोगों की मौत, कई लोग लापता?, तूफान ‘ट्रामी’ के बाद  भीषण बाढ़ और भूस्खलन?, 50 लाख से अधिक प्रभावित

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा