लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पहन ली ऐसी ड्रेस, पति ने सांप समझ तोड़ डाला पैर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 6, 2019 13:18 IST

महिला ने सोते समय सांप जैसी दिखने वाली स्टॉकिंग्स पहन रखी थी। इस दौरान कमरे में अंधेरा था और महिला के पैर चादर से बाहर निकले हुए थे। पति जब कमरे में गया, तो अंधेरे में वह पैरों को सांप समझ बैठा और डर कर बेसबॉल बैट उठाया और पैरों पर वार करना शुरू कर दिया।

Open in App

फैशन के इस युग में तरह-तरह की ड्रेस देखने को मिलती है, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि इसकी वजह से कोई अपना पैर तुड़वा सकता है। जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के पैरों को सांप समझ लिया। दरअसल इसमें पति की गलती नहीं थी, उसकी पत्नी ने जिस तरह की 'स्टॉकिंग्स' पहनी थी वो सांप जैसी दिख रही थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने सोते समय सांप जैसी दिखने वाली स्टॉकिंग्स पहन रखी थी। इस दौरान कमरे में अंधेरा था और महिला के पैर चादर से बाहर निकले हुए थे। पति जब कमरे में गया, तो अंधेरे में वह पैरों को सांप समझ बैठा और डर कर बेसबॉल बैट उठा लाया। इस शख्स ने बगैर वक्त गंवाए सांप जैसे दिख रहे पत्नी के पैरों पर बैट से वार करना शुरू कर दिया।

पति डरा हुआ था और लगातार बैट से पैरों पर वार कर रहा था। पत्नी इस बीच नींद से जागी, तो चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक इस शख्स को हकीकत का पता चला, तब तक पत्नी का पैर लहूलुहान हो चुका था। इसके बाद दोनों तेजी से हॉस्पिटल की ओर भागे, जहां महिला के पैर पर प्लास्टर चढ़ाने की नौबत आ गई।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जहां लोगों ने इस पूरे मामले में पति को निर्दोष बताया। उनके मुताबिक अगर वह खुद होते, तो धोखा खा ही जाते।

टॅग्स :वायरल कंटेंटअजब गजबऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी