लाइव न्यूज़ :

ब्यूटीशियन से खफा हुई महिला, अपॉइंटमेंट न मिलने पर कार को लगा डाली आग, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2024 13:25 IST

Viral Video: सोशळ मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है जो लोगों को हैरान कर देता है।

Open in App

Viral Video: अपने पसंदीदा पार्लर में जाना सभी को बहुत पसंद होता है। अक्सर हम अपना समय निकाल कर अपने पसंदीदा पार्लर जाते हैं लेकिन कभी-कभी हमें अपॉइंटमेंट नहीं मिलती। ऐसे में हम टाइम स्लॉट खुलने का इंतजार करते हैं। हालांकि, एक महिला ने ब्यूटी पार्लर सही समय पर न मिलने पर जो किया उससे सभी के होश उड़ गए।

सोशल मीडिया पर महिला का कारनामा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक कार को आग लगाते हुए नजर आ रही है। महिला बड़ी ही चालाकी से कार के पास पहुंचती है और उसे आग के हवाले कर देती है। यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे कैमरे में कैद हो गई।

अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण वीडियो में दिख रही महिला की जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि महिला ने यह क्यों किया तो इसका जबाव आपको हम देते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ब्यूटीशियन मार्सेला ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज साझा किया, जिसमें महिला अपनी कार में आग लगाती दिख रही है। उसने अपने और आरोपी के बीच टेक्स्ट एक्सचेंजों की एक श्रृंखला भी साझा की। कार को आग लगाने वाली महिला ने ब्यूटीशियन के पास आईलैश एक्सटेंशन के लिए अपॉइमेंट मांगी लेकिन वह इसमें सफल नहीं रही। अपॉइमेंट न मिलने से महिला काफी नाराज हो गई और इसने इस घटना को अंजाम दे दिया। 

वायरल वीडियो में जानकारी भी साझा कि गई जिसके मुताबिक, “एक महिला पर अपॉइंटमेंट लेने में विफल रहने के बाद अपनी लैश टेक की कार में आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। दो महिलाओं के बीच एक कथित टेक्स्ट एक्सचेंज में, लैश टेक ग्राहक को बताती है कि वह पूरी तरह से बुक है, जिससे ग्राहक क्रोधित हो जाता है और उसका नाम पुकारता है।"

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने मजाक में कहा, "अब उसके पास कोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट है।"

दूसरे ने कहा, “उसे अब निश्चित रूप से नियुक्ति मिल जाएगी।” एक अन्य ने लिखा, “क्या अब हमें नियुक्ति करने से पहले मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन की आवश्यकता है? लोल,'' 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाअजब गजबइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…