लाइव न्यूज़ :

महिला का हैरान करने वाला दावा, पार्टनर के साथ बिना सेक्स किए हो गई प्रेग्नेंट, जानें डॉक्टर ने क्या कहा 

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2021 08:53 IST

एक वर्जिन महिला को तब झटका लगा जब उसे पता चला कि बिना सेक्स किए वह गर्भवती हो गई है। यही नहीं महिला ने बताया कि वह एक खास तरह की बीमारी से पीड़ित हैं, जिस वजह से वह चाहकर भी संबंध नहीं बना पाती हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देनिकोल ने सोशल मीडिया में जो कहानी साझा की उसके मुताबिक कई साल पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही थीं।उसी दौरान एक दिन अचानक उन्हें जी मचलाने के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई।बाद मे जांच में प्रेग्नेंट कंफर्म होने पर डॉक्टरों ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि आखिर बिना सेक्स किए वह कैसे प्रेग्नेंट हो गई।

नई दिल्ली: एक महिला यह जानकर स्तब्ध रह गई कि वह वर्जिन होने के बावजूद प्रेग्नेंट हो गई है। निकोल मोरे नाम की महिला ने बताया कि जब डॉक्टरों ने टेस्ट में प्रेग्नेंसी रिपोर्ट में मुझे गर्वती पाया तो मुझे जोरदार झटका लगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय वह 20 वर्ष की थी और अब तक वह अपने पार्टनर के साथ सही से यौन संबंध नहीं बना पाई थी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, हैरान करने वाली इस घटना के बारे में ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ की रहने वाली महिला ने बताई है। इस समय 28 साल की निकोल मोरे ने बताया कुछ साल पहले वो बिना सेक्स किए ही प्रेग्नेंट हो गई थी। 

निकोल ने सोशल मीडिया में जो कहानी साझा की उसके मुताबिक कई साल पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही थीं। उसी दौरान एक दिन अचानक उन्हें जी मचलाने के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई।

दोस्त के कहने पर निकोल मोरे ने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया था-

कुछ समय बाद फिर सीने में जलन और चक्कर महसूस हुए तो दोस्त के कहने पर निकोल ने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया। हैरानी तब हुई जब उनकी प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दरअसल निकोल वर्जिन यानी कुंवारी थीं जो काफी कोशिशों के बावजूद ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाईं थीं। हालांकि तब वो दोनों इंटीमेट होने के लिए कई दूसरे तरीके आजमाते थे। 

डॉक्टरों ने महिला को बताया कि वह वेजिनीस्मस डिसीज से पीड़ित हैं-

निकोल ने बताया कि मैं टैम्पोन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती थी। बहुत कोशिशों के बाद भी मैं सेक्स नहीं कर पाती थी क्योंकि मुझे तेज दर्द होता था। डॉक्टर्स ने पहले कहा कि यह चिंता की बात नहीं है। लेकिन, बाद में प्रेग्नेंसी चेकअप के दौरान कई चेकअप और मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि मैं वेजिनीस्मस डिसीज से पीड़ित हूं। इस बीमारी से पीड़ित महिला की वजाइना मसल्स काफी सिकुड़ जाती हैं जिससे रिलेशन बनाना नामुमकिन हो जाता है।

टेस्ट और सेकेंड ओपिनियन के बाद डॉक्टरों ने इस मामले में ये कहा-

इस मामले में निकोल ने दावा किया कि शुरुआत में तो डॉक्टर और नर्स भी दंग रह गए कि आखिर बिना सेक्स ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ और टेस्ट और सेकेंड ओपिनियन के बाद उन्हें अपनी हालत का पता चला। वो ये जान पाईं कि सेक्स ना होने के बावजूद भी अगर किसी तरह स्पर्म वजाइना में चला जाए तब भी प्रेग्नेंसी संभव है। हालांकि ये रेयर ऑफ रेयरेस्ट बीमारी वेजिनीस्मस के मामलों में होता है जो कि निकोल के साथ हुआ।

टॅग्स :ब्रिटेनप्रेगनेंसीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो