लाइव न्यूज़ :

32 वीं मंजिल पर काम कर रहे थे मजदूर, महिला ने गुस्से में काट दी रस्सी

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 28, 2021 15:42 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर वायरल हो रही है , जिसमें एक महिला गुस्से में 32 वीं मंजिल पर काम कर रहे मजदूरों की रस्सी ही काट देती है ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने गुस्से में मजदूरों की रस्सी काट दी32 वीं मंजिल पर काम कर रहे थे मजदूर 26वें मंजिल के ऊपर ही लटका हुआ छोड़ दिया

मुंबई : सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है । ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायर हो रहा है । दरअसल एक महिला ने गुस्से में बिल्डिंग के बाहर लटके हुए दो पेंटरों की रस्सी इसलिए काट दी, क्योंकि उन्होंने बताया नहीं कि वह उस रोज काम करने वाले हैं । इसके साथ ही महिला ने उन्हें 26वें मंजिल के ऊपर ही लटका हुआ छोड़ दिया ।

सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है, उसमें बताया जा रहा है कि रस्सी से लटके हुए दो पेंटर्स को 26वीं मंजिल के निवासियों द्वारा खिड़की खोलने और उन्हें अंदर जाने के लिए कहते हुए दिखाया गया है । पेंटर सॉन्ग ने थाई मीडिया को बताया कि उसने और उसके दो दोस्त इमारत में आई दरार की मरम्मत के लिए आए थे लेकिन उनके साथ ऐसा वाकया घटा, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी सोचा नहीं था ।

हालांकि महिला ने रस्सी किस वजह से काटी, इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता । वहीं मीडिया ने बताया कि वह बुरी तरह से झल्ला गई थी, जब वर्कर उसके कमरे के बाहर दिखाई दिए क्योंकि महिला को पहले नहीं बताया गया था कि वे किस दिन काम करने वाले हैं । महिला ने पहले तो खुद को जिम्मेदार मानने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने टूटी हुई रस्सी के फिंगरप्रिंट और डीएनए को जांच के लिए भेज दिया ।

इस मामले की मुख्य आरोपी महिला और उसके वकील थाने में पेश हुए । पुलिस द्वारा उसे सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूत दिखाए गए । मगर फिर भी उसने वर्कर्स को मारने के किसी भी इरादे से इनकार किया । पुलिस 15 दिनों के भीतर अदालत में अभियोग दायर करेगी । हत्या के प्रयास के आरोप में दोषी पाए जाने पर उसे 20 साल तक की जेल हो सकती है । फिलहाल ये मामला हर जगह छाया हुआ है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल