लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: चलती हुई बस के नीचे आकर शख्स ने दी जान, सुसाइड का दिल दहला देने वाली वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 15:01 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती हुई बस के पिछले पहिए के नीचे शख्स आता है और फिर बस उस पर चढ़ जाती है जिस कारण बाद में उसकी मौत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद से सुसाइड का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स को बस के नीचे आकर जान देते हुए देखा गया है। आत्महत्या के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हैदराबाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को चलती बस के नीचे आकर आत्महत्या करते हुए देखा गया है। घटना तेलंगाना के हैदराबाद में घटा है जहां पर बीच सड़क पर यह हादसा हुआ है। शख्स ने इस तरीके से आत्महत्या क्यों किया है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

घटना के बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स की इस पर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक सड़क पर गाड़ियों का आना जाना हो रहा है और इस बीच वहां से एक बस गुजरती है। इस दौरान जैसे ही बस आगे बढ़ती रहती है एक शख्स काफी तेजी से बस के पास आता है और उसके नीचे कूद जाता है। 

वीडियो में देखा गया है कि शख्स बस के पिछले पहिए के नीचे जोर से कूदता है और उस पर बस चढ़ जाती है। हालांकि बस के चालक ने घटना के वक्त ही बस को रोकने की कोशिश की थी लेकिन काफी देर हो गया था और उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी है। 

अस्पताल में शख्स की हुई मौत

घटना के सामने आने के बाद सड़क के पास से गुजरता हुआ एक व्यक्ति शख्स को बाहर खिंचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच बस का कंडक्टर भी गाड़ी से उतरता है और शख्स को बाहर निकालने की कोशिश करता है। 

बताया जा रहा है कि उसे बस के पहिए से बाहर निकालने के बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में बोलते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…