लाइव न्यूज़ :

Watch: वाराणसी में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ शख्स ने की शर्मनाक हरकत, पोस्टर पर किया पेशाब, आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2024 15:34 IST

Viral Video: अखिलेश यादव की तस्वीर पर पेशाब करने वाले शख्स का वीडियो वायरल होते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

Open in App

Akhilesh Yadav Viral Video: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के तस्वीर वाले पोस्टर का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वाराणसी से वायरल हो रहे वीडियो में शख्स की शर्मनाक हरकत ने सभी के होश उड़ा दिए। वायरल वीडियो में शख्स ने अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए उस पर पेशाब कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका बल्कि उसने फोटो पर थूका अभ्रद टिप्पणी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद समावादी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

1 मिनट की वीडियो क्लिप में शख्स पहले अखिलेश यादव की तस्वीर पर पेशाब करता है और फिर सपा नेता को गालियां देता है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह आदमी अखिलेश यादव की तस्वीर पर थप्पड़ मारता हुआ और समाजवादी पार्टी प्रमुख के पोस्टर पर थूकता हुआ भी दिखाई देता है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वीडियो वायरल होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया। वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल को पहला मतदान 

इस बीच, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। अखिलेश यादव जो एक बार फिर सत्ता में वापसी करने की राह तलाश रहे हैं वह लगातार योगी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। लोकसभा में जीत के लिए राज्य में उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां बीजेपी के प्रत्याक्षी से उनकी कड़ी टक्कर है। सपा उत्तर प्रदेश में एक बड़ी पार्टी है और अखिलेश यादव रैलियों में जनता को लुभाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

पहले चरण के वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाले है जिसमें यूपी के किन्ही जिलों में मतदान होगा। इसके अलावा इस बार सात चरणों में मतदान होने वाला है जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे। 

टॅग्स :अखिलेश यादववायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेशवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो