लाइव न्यूज़ :

Viral Video: तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर डाला हाथ, फिर जो हुआ वो आपको चौंका देगा

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2020 12:24 IST

तेंदुए का ये वीडियो करीब 6 साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, एक बार फिर ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुए का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पिंजरे में बंद है तेंदुआशख्स द्वारा खुद को सहलाए जाने से खुश नजर आ रहा है तेंदुआ, अपने पैरों से शख्स के हाथों को पकड़ा

जंगल में या टीवी-सिनेमा में तेंदुए का हिंसक रूप तो सभी ने देखा होगा। बाघ और शेर की तरह ही तेंदुए के पास जाने की हिम्मत केवल कुछ लोग ही कर सकते हैं। अपनी हिंसक आदतों के कारण वह सामने से भी देखने में बेहद डरावना लगता है। हालांकि, आज आप एक ऐसा प्यारा वीडियो देखेंगे जिसे देखने के साथ ही आपके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी। 

दरअसल, क्या आपने कभी किसी तेंदुए को खेलते या इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार करते देखा है। शायद कुछ वीडियो जरूर आपने देखी भी होगी लेकिन एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखता है कि तेंदुए को सहलाने के लिए एक शख्स अपना हाछ पिंजरे में डाल देता है।

पहले तो देखते समय ऐसा लगता है कि तेंदुए जरूर झपट्टा मार सकता है। ऐसा लेकिन होता नहीं है। तेंदुए का रिएक्शन एकदम बदला हुआ नजर आता है। इसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है। 

वीडियो में देखता है कि शख्स पिंजरे में हाथ डालकर तेंदुए का सिर सहलाने लगता है। तेंदुए को भी ये अच्छा लगता है। तेंदुए को इस तरह सहलाया जाना इतना अच्छा लगता है कि अपने पैरों से शख्स का हाथ पकड़ लेता है। मानो वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है। ऐसा करते रहो। शख्स इसके बाद काफी देर तक उसे सहलाता रहता है।  

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 6 साल पुराना है। हालांकि, ट्विटर पर शेयर होने के बाद एक बार फिर से ये वायर हो गया है और खूब देखा जा रहा है। नेचर एंड एनिमल पेज ने इस वीडियो को 14 जून को ही शेयर किया है और अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'