लाइव न्यूज़ :

Video: सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर भक्तों से हाथ मिलाते और आशीर्वाद देते कुत्ते का वीडियो वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: January 13, 2021 09:57 IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सिद्धटेक में सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर एक कुत्ता भक्तों से हाथ मिलाता है और उन्हें आशीर्वाद देता है। वीडियो देखें।

Open in App
ठळक मुद्देआशीर्वाद देते और हाथ हिलाते हुए एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक आदमी मंदिर से बाहर आता है और कुत्ते के सामने झुक जाता है, इसके बाद कुत्ता उसे आशीर्वाद देता है।

मुंबई: महाराष्ट्र के सिद्धटेक में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर से एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुनिया का सबसे वफादार जानवर कुत्ता मंदिर के बाहर एक चबुतरे पर बैठकर मंदिर से पूजा करके निकलने वाले भक्तों को आशीर्वाद दे रहा है। 

आपने भले ही इससे पहले कभी भी कुत्ते द्वारा आशीर्वाद दिए जाने के इस तरह के वीडियो को नहीं देखा होगा। लेकिन, जब आप इस प्यारे वीडियो को देखेंगे तो आपको न सिर्फ हैरानी होगी बल्कि काफी अंदर से खुशी भी महसूस करेंगे।

सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देते कुत्ते का वीडियो वायरल

बता दें कि महाराष्ट्र सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देते और हाथ हिलाते हुए एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर एक सोशल मीडिया यूजर अरुण लिमडिया ने शेयर किया था। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सिद्धिविनायक मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर एक ऊंचे पिलर पर बैठा हुआ है। जैसे ही भक्त मंदिर से बाहर निकले, कुछ ने कुत्ते की ओर हाथ बढ़ाया। यह देखकर कुत्ते ने भी हाथ हिलाकर और पंजा उनके हाथ में देकर उनका अभिवादन किया। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Farunlimadia%2Fvideos%2F3889046201130012%2F&show_text=false&width=261" width="261" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

"आशीर्वाद देते हुए वो कुत्ता कितना प्यारा लग रहा था: यूजर"

कुत्ते का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी मंदिर से बाहर आता है और कुत्ते के सामने झुक जाता है।  कुत्ता अपने हाव-भाव से उसे आशीर्वाद देकर उसके इशारे का जवाब देता है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Farunlimadia%2Fvideos%2F3889902154377750%2F&show_text=true&width=267" width="267" height="591" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

इन दोनों वीडियो क्लिप को फेसबुक पर साझा किए जाने के बाद यह तुरंत वायरल हो गया। इसे अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उस कुत्ते के लिए अपना प्यार जताते हुए लिखा कि आशीर्वाद देते हुए वो कुत्ता कितना प्यारा लग रहा था।  

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाफेसबुकमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'