लाइव न्यूज़ :

Video: पटना के टीचर खान सर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, IPS ने कहा-ऐसा टीचर मुझे मिलता तो UPSC टॉप करता

By स्वाति सिंह | Updated: August 28, 2020 18:28 IST

लगभग 2 मिनट के इस इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टीचर ऑनलाइन क्लॉस ले रहा है। वीडियो में शिक्षक पायलट की तैयारी कर रहे छात्रों को विमान के लैंडिंग से संबंधित अहम जानकारी दे रहे हैं, वीडियो में शिक्षक के बोलने और समझाने का लहजा इतना सरल है कि कोई भी आसानी से उसे समझ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में छात्रों की वर्चुअल क्लास यानी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई पूरी कराई जा रही है। ऑनलाइन पढ़ा रहे एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पटना: कोरोना काल में देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद है। ऐसे में छात्रों की वर्चुअल क्लास यानी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई पूरी कराई जा रही है। इसी बीच ऑनलाइन पढ़ा रहे एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में शिक्षक के पढ़ाने का अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को आईपीएस अरुण बोथरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'अगर मुझे ऐसा शिक्षक मिला होता तो मैं यूपीएससी टॉप कर लेता।' बता दें कि आईपीएस अरुण बोथरा वीडियो में नजर आ रहे शिक्षक से काफी प्रभावित हुए हैं, उन्हें टीचर के पढ़ाने का अंदाज काफी पसंद आया है।

लगभग 2 मिनट के इस इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टीचर ऑनलाइन क्लॉस ले रहा है। वीडियो में शिक्षक पायलट की तैयारी कर रहे छात्रों को विमान के लैंडिंग से संबंधित अहम जानकारी दे रहे हैं, वीडियो में शिक्षक के बोलने और समझाने का लहजा इतना सरल है कि कोई भी आसानी से उसे समझ सकता है।

वहीं, इसमें ख़ास बात यह है कि यह शिक्षक देशी स्टाइल में छात्रों को पढ़ा रहे हैं, जो देखने में बेहद मजेदार लग रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखने वाले लोग इस शिक्षक के पढ़ाने के अंदाज के फैन हो गए है। आईपीएस अरुण बोथरा ने अपने पोस्ट में टीचर के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक यूजर ने शिक्षक के बार में बताया है।

टॅग्स :पटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए